परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर शिक्षक व बच्चों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा इसके बचाव का संकल्प लिया। इसके पूर्व बच्चों को चेतना सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों को पौधारोपण से होने वाले लाभ से अवगत कराया गया।
इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पौधारोपण नया प्राथमिक विद्यालय भाउ छपरा, माध्यमिक विद्यालय बैदापुर, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला समेत अन्य विद्यालयों में किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…