परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के हड़सर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य की गिरफ्तारी हुई है. बता दे कि थाना कांड संख्या 136/2019 के नामजद आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरौंदा बाजार से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव निवासी स्व. कैलाश मांझी के पुत्र व हड़सर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के पूर्व वार्ड सदस्य मनोज कुमार मांझी को नल जल योजना के गबन के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया गया है.
बताया जाता है कि तत्कालीन बीडीओ रीता कुमारी के निर्देश पर तत्कालीन पंचायत सचिव चन्देश्वर पाठक के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था. तभी से पूर्व वार्ड सदस्य मनोज कुमार मांझी फरार चल रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…