सिसवन: बाइक सवार दंपति से लूटे नकदी सहित 70 हजार कि जेवरात

  • सैचानी से रिश्तेदार के घर निरखापुर जा रहे थे दंपति
  • सिसवन के माधोपुर गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना के अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताज पुर मुख्यमार्ग स्थित माधोपुर गांव के समीप सोमवार को रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपती को तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा लगाकर गहने, मोबाइल व पांच हज़ार रुपए लूट कर फरार हो गए।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैचानी गांव निवासी बच्चा सिंह के पुत्र जसपाल कुमार सिंह अपनी पत्नी नीता सिंह के साथ सोमवार को बाइक से अपने रिश्तेदार के घर निरखापुर जा रहे थे।

सुबह करीब 10:30 बजे दंपती जब माधोपुर गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। गिरते ही बदमाशों ने नीता सिंह की कनपटी पर तमंचा सटा कर गले में पहनें सोने की चेन मंगल सूत्र ,अंगूठी ,तथा पर्स छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये व एक मोबाइल था। पीड़ित दंपती ने लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 70 हजार रुपिये बताया। बताया कि बदमाश अंगौछे से चेहरा ढके थे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ग्यासपुर की ओर भाग गए। मामले में पीड़ित दंपति ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024