✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के हड़सर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में आंगनबाड़ी केंद्र पर आम सभा का आयोजन किया गया था। इसमें उप मुखिया व हड़साटाली गांव निवासी राजेंद्र कुमार यादव, पंचायत सचिव खुशबू कुमारी से आम सभा संबंधित जानकारी ले रहे थे, तभी मुखिया के स्वजनों द्वारा हो हंगामा शुरू कर दिया गया। हंगामा के बाद अफरा-तफरी मच गई।
लोग इधर-उधर भागने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने घटनास्थल पर पुलिस बल को भेज मामले को शांत कराया। इस संबंध में बीपीआरओ जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पंचायत सचिव खुशबू कुमारी ने हंगामा संबंधित बातों से इन्कार किया। वहीं उप मुखिया द्वारा थाने में एक आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…