✍️ परवेज अख्तर/सिवान: गांधी जयंती पर जिले के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई योजनाओं पर चर्चा की गई। दारौंदा में कौथुआ सारंगपुर, रमसापुर, जलालपुर, बगौरा, सिरसांंव, रसूलपुर, रामगढ़ा, हड़सर, रुकुंदीपुर, पांडेयपुर, बालबंगरा आदि पंचायतों में अधिकारियों की मौजूदगी में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा, 14 वीं वित्त व पंचम वित्त से संबंधित करोड़ों रुपये की योजनाएं पारित की गई। इसके साथ स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, मुखिया मीरा देवी, कविता देवी, संजू देवी, धनु भारती आदि उपस्थित थे। वहीं रघुनाथपुर के विभिन्न पंचायतों में आम सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर में मुखिया सुमन देवी, निखती कला में कला में विनोद कुमार सिंह, गभीरार में गणेश माला, राजपुर में विमलेश कुमार, फुलवरिया में आशा देवी, खुजवां में आरती देवी सहित अन्य पंचायत में आम सभा का आयोजन कई योजनाएंं पारित की गई। इसके अलावा बड़हरिया समेत अन्य पंचायतों में आम सभा का आयोजन किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…