दारौंदा: सीएसपी में लूट की घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सीएसपी में बाइक सवार बदमाशों ने 23 फरवरी को हथियार का भय दिखा 2.5 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सीएसपी संचालक पिपरा निवासी पंकज कुमार वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की प्राथमिकी कराई थी। घटना के बाद 12 दिन बीत गए पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस लगातार संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीएसपी समेत आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सीएसपी में लगे सीसी कैमरे में एक बदमाश का स्पष्ट चेहरे दिख रहा है।

पुलिस का कहना है कि जबकि अन्य बदमाशों को चेहरा ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इससे पुलिस को बदमाशों को पहचानने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 23 फरवरी को दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश सीएसपी में पहुंच हथियार के बल सीएसपी कर्मी से 2.5लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026