सिवान: फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन जरुरी : डा. मो. नेसार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) राउंड में छूटे हुए लाभुकों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं व कर्मियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। इस दौरान करीब 258 छात्र-छात्राओं को दवा का सेवन कराते हुए एमओआईसी डा. मो. नेसार ने फाइलेरिया हाथी पांव जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन करने पर जोर दिया। कहा कि कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, इससे ग्रसित होने पर यह लोगों को विकलांग तक बना देता है।

फाइलेरिया के हो जाने के बाद इलाज संभव नहीं है, इसलिए इससे लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया जाना जरूरी है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. एमआर रंजन ने बताया कि आमतौर पर फाइलेरिया का संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है और सामाजिक दंश भी झेलना पड़ता है। यह एक घातक रोग है जिससे पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा सेवन कर बचा जा सकता है। मौके पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026