परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी- बरौली मुख्य पथ पर मड़सरा मध्य विद्यालय के पास आठ फरवरी को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दवा दुकानदार चनचौरा निवासी इमाम हसन अंसारी से हथियार का भय दिखा उनके पास से 7.95 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के सात दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसी फुटेज खंगाल रही है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के तहत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…