परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी मस्तान राम ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर महाराजगंज विद्युत प्रमंडल में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता ई. शकील अहमद के खिलाफ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है तथा न्याय की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में कहा है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के बगल में अखिलेश सिंह के मकान में प्रहरी का काम करता हूं।
12 फरवरी को शकील अहमद बिजली विभाग के कर्मचारी को साथ लेकर अखिलेश सिंह के मकान पर पहुंचे और इधर-उधर देखने लगे। इस पर मैंने पूछा कि आप किसे खोज रहे हैं। उन्होंने मुझसे मेरा परिचय पूछा। जैसे ही मैंने अपना परिचय दिया उन्होंने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व दुर्व्यवहार करने लगे। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक विद्युत अभियंता ई. शकील अहमद ने आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…