परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथा पर मड़सरा मध्य विद्यालय के समीप आठ फरवरी को दवा दुकानदार से हुई 7.95 लाख की लूट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस विभिन्न जगहों पर सीसी फुटेज के आधार पर संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि लूट मामले में चनचौरा निवासी दवा दुकानदार इमाम हसन अंसारी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसने आरोप लगाया है कि आठ फरवरी को महाराजगंज स्थित मिड लैंड माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 7.95 लाख रुपये निकासी कर लाने के दौरान मड़सरा स्थित मध्य विद्यालय के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया तथा और चनचौरा बाजार की ओर फरार हो गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…