परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत स्थित खुदीदास महाराज मठ में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विहिप विभाग संयोजक रितेश सिंह ने कहा कि समाज को जागरूक करना प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है। जिला संयोजक रंजन सिंह ने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक गांव में समिति बनाई जाएगी।
साथ ही सेवा सुरक्षा संस्कार के भाव से समाज में सेवा कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि युवा वर्ग ही समाज की रीढ़ की हड्डी होती है।बैठक में कृष्ण शेखर जायसवाल एवं जिला मंत्री परमेश्वर कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक का समापन हनुमान चालीसा का पाठ कर जय घोष के साथ किया गया। बैठक में खंड कार्यवाह शशि गुप्ता, विभाग संपर्क प्रमुख विकास पांडेय, जिला सह संयोजक प्रभाकर पांडेय, प्रकाश गुप्ता, जगरनाथ पंडित, आयुष तिवारी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…