परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी बाजार के समीप मांझी – बरौली मुख्य पथ पर बुधवार को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर एक युवक से कैमरा सेट छीन ली थी। इस मामले में पीड़ित रसूलपुर निवासी आशुतोष ठाकुर के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध कराई है। इस मामले में पुलिस रुकुंदीपुर गांव से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र आशुतोष ठाकुर को 31 मई को सारण के जनता बाजार से कैमरा सेट लेकर बाइक सेघर लौट रहे थे तीाी मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रानीबारी गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर पिस्तौल व चाकू के बल कैमरा छीनने का प्रयास किया, इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उस युवक पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा उसके पास से कैमरा सेट छीनकर चनचौरा बाजार की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक का इलाज महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…