परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के घुरघाट गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के लिए गुरुवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथा स्थल से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए दाहा नदी के बलुआ घाट पहुंची जहां पर आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जलभरी कराया गया। जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची जहां आचार्य द्वारा पूजा कराया गया।
कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि वृंदावन से पधारे कथा वाचक गौरव कृष्ण पांडे द्वारा प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक भागवत कथा सुनाया जाएगा। आठ जून को भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…