दारौंदा: ट्रैक्टर के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, आधे घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

आरपीएफ ने चालक को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: दारौदा जंक्शन का पश्चिमी रेलवे फाटक गुरुवार की सुबह दस बजे दारौंदा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण करीब आधे घंटे तक दारौंदा-महाराजगंज सड़क पर आवागमन बाधित रहा। वहीं घटना की सूचना आरपीएफ को हुई तो एसआई संजय पांडेय दल बल के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक दारौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ सारंगपुर निवासी अशेाक महतो है। बताया जाता है कि किसी ट्रेन के आने को लेकर रेलवे फाटक बंद था।

इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने फाटक में धक्का मार दिया। फाटक क्षतिग्रस्त की सूचना पर कर्मी मरम्मती को पहुंचे। इसके बाद आवागमन बहाल किया गया। इस संबंध सहायक स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक की मरम्मत कार्य के दौरान दारौदा-महाराजगंज मार्ग पर आधा घंटे आवागमन बाधित हुआ था। इसके बाद पुनः यातायात सामान्य हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024