सरसों की फसल चोरी का आरोप लगा स्वजनों संग मिलकर कर दी लाठी-डंडे से पिटाई

  • अभियान बसेरा के तहत दी जाएगी पांच डिसिमिल जमीन
  • तीन लड़कियां व एक लड़का है मृतक को :
  • मृतक की पत्नी के बयान पर हुई प्राथमिकी :

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोला फतुलही में गुरुवार की सुबह सरसो की फसल की चोरी का आरोप लगाते हुए अधेड़ अलाउद्दीन अंसारी की खेत मालिक रघुनाथ चौधरी ने स्वजनाें संग मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रघुनाथ चौधरी फरार हो गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिवान-पचलखी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, धनौती ओपी प्रभारी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित रघुनाथ चौधरी के घर से दो महिला व एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य लोग फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मृतक की पत्नी के बयान पर हुई प्राथमिकी :

मृतक अलाउद्दीन अंसारी की पत्नी सुबुकतारा खातून के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी हुई है। दिए गए आवेदन में उसने बताया है कि वे लोग गांव के ही रघुनाथ चौधरी की खेत करीब एक साल से बटाइदार की हैसियत से हैं। उक्त खेत में सरसो की फसल लगी हुई थी। बुधवार को स्वजनों के साथ सरसो का फसल काटकर खेत में ही रख दिए थे। शाम में खेत मालिक रघुनाथ चौधरी द्वारा सरसो के बोझा की चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई। मामले को लेकर गुरुवार को पंचायती होनी थी। पंचायती के लिए गांव के मुन्ना सिंह व बबन प्रसाद आए हुए थे। वहीं कुछ अन्य लोग भी आने वाले थे। इसी दौरान रघुनाथ चौधरी, पुत्र राम एकबाल चौधरी, विक्की आदित्य चौधरी उर्फ विक्की चौधरी, गीता देवी, आकांक्षा कुमारी सभी लोग गाली-गलौज करते हुए हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। इस दौरान मेरे पति ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने उनकी पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक मेरे पति गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन लड़कियां व एक लड़का है मृतक को :

जानकारी के अनुसार मृतक अलाउद्दीन अंसारी को तीन लड़कियां व एक लड़का है। इसमें से बड़ी बेटी हसबुन खातून की यूपी में शादी हो चुकी है। जबकि दो लड़कियां नेहा खातून व हेना खातून अभी पढ़ाई कर रही है। वहीं उनका पुत्र अबरार हुसैन करीब एक साल से दुबई में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

अभियान बसेरा के तहत दी जाएगी पांच डिसिमिल जमीन :

सदर एसडीओ ने बताया कि यह परिवार अति गरीब है। ऐसे में अभियान बसेरा के तहत पीड़ित परिवार को पांच डिसिमिल जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अति निंदनीय है। बुधवार की शाम हुई घटना की सूचना अगर थाना को मिल गई रहती तो निश्चित तौर पर ऐसी घटना नहीं हो पाती।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026