परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। एक मासूम छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम शौच जाने के क्रम में एक किशोर ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।
बच्ची द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मासूम बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…