बड़हरिया: बीडीओ ने पंचायत सचिव व स्वच्छता कर्मियों को दिए गई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ प्रवीण कुमार गिरि की अध्यक्षता में पंचायत सचिव एवं स्वच्छता कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने16 पंचायतों में घर-घर से कचरे का उठाव तथा स्वच्छता शुल्क संग्रहण पर जोर दिया।

बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव और स्वच्छता कर्मियों को विधिवत काम नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बड़हरिया नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छूटना चाहिए, सभी पंचायत सचिव और स्वच्छता कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करें। इस मौके पर डीआरपी राजनारायण महतो, बीसी मधुप कुमार, पंचायत सचिव एवं मुखिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026