Categories: छपरा

छपरा : दहेज में अल्टो कार के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विवाहिता ने परिजनों ने कोर्ट में लगाई न्याय की गुहार

छपरा : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में दहेज में अल्टो कार के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के भाई गरखा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी पंकज कुमार सिंह द्वारा कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में रामू कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रानी देवी, रामनाथ सिंह, कृष्णा सिंह, शांति देवी, भैरव कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि उनकी बहन किरण देवी की शादी गत वर्ष 2011 में पचभिण्डा गांव निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र रामू कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप सभी समान एवं पांच लाख रुपये नगद दिया गया। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष वालों द्वारा दहेज में अल्टो कार की मांग किया जाने लगा।

जिसकी सूचना मेरी बहन हम लोगों को फोन पर दिया। जिसके बाद मेरे पिताजी उसके ससुराल वालों को काफी समझाएं बुझाए, लेकिन उनलोगों का रवैया वही रहा और दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे एवं कमरे में बंद करके उसे मारने पीटने लगे। तथा उसे मारपीट एवं प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद मेरी बहन रोते बिलखते हुए अपने मायके आ गई। तथा सब बात हमलोगों को बताई। ससुराल वालों से बात करने व बहुत आग्रह करने पर वह लोग मेरी बहन को विदाई कराकर उसे ससुराल ले गए। बहन के जाने के बाद उससे कई बार मोबाइल से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन ससुराल वालों द्वारा मेरी बहन से बात नहीं कराई। कुछ दिन बाद ही पता चला कि ये सभी लोग एक अपराधिक षड्यंत्र रच कर मेरी बहन को कहीं गायब कर दिए हैं कहीं वे लोग उसकी हत्या ना कर दिए हो। पुलिस कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026