परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों ने ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने एवं चेनपुलिंग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कांस्टेबल सत्येंद्र यादव के साथ रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ट्रैक के आसपास के गांव के समीप अकारण चेनपुलिंग नहीं करने, ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंकने, चलती ट्रेन में सवार नहीं होने और उतरने, बिना देखे रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, बंद रेलवे क्रासिंग को पार नहीं करने, बिना टिकट यात्रा नहीं करने तथा रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक को गंदा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही इससे होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा लोगों को रेलवे यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर कई कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…