सिसवन: चैनपुर बाजार में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित स्टेट हाइवे 89 मुख्य सड़क के दोनों किनारे लाइलाज बन चुकी अतिक्रमण की समस्या के खिलाफ बुधवार को अंचल प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण वाद संख्या 02/2023-24 चलाया गया था। इसके तहत मुख्य सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 19 मई को सड़क के दोनों तरफ मापी कराई गई थी एवं अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया था। पिछले कई दिनों से लगातार माइकिंग द्वारा अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया।

इस अभियान में अंचल प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। चैनपुर आंबेडकर चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मुख्य सड़क के दोनों किनारे ठेले-खोमचे, करकटनुमा शेड आदि लगाकर अतिक्रमण करनेवाले फुटपाथी दुकानदारों की दुकानों को हटाया गया। सड़क किनारे स्थित अवैध तरीके से कब्जा कर अतिक्रमित करनेवाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और प्रशासन ने आगे से अवैध कब्जा करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026