दारौंदा: सामाजिक सरोकार से जुड़े विज्ञान प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सवान विग्रह स्थित विश्व ग्लोबल स्कूल में सोमवार विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक सूरज बाबा, अभिषेक सिंह, राजन मिश्रा, अध्यक्ष भुखल बाबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ऐसे प्रतिभा वाले बच्चों को आगे बढ़ाने में भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया। विज्ञान मेला में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर बच्चों ने अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियां, शरीर के महत्वपूर्ण अंग की विस्तारपूर्वक जानकारी शामिल थी।

इसमें श्वेता राज, पुनीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सूरज शर्मा, निधि कुमारी, प्रीति कुमारी, तारा कुमारी, गुड़िया, श्वेता कुमारी, अश्विनी, पुनीता, निखिल, आनंद, रोशनी कुमारी, अनिशा, पूनम आदि बच्चों द्वारा बनाए गए समाजिक कुरीतियां, कूलर, हीटर, सोलर सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण करने के तरीके, पेड़ का रख रखाव सुनिश्चित कैसे करें, जल संरक्षण के लिए तालाब, कुएं, सोख्ता आदि लोगों उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की। वहीं बच्चों द्वारा हावड़ा ब्रिज बनाया गया था जिसे रिमोट कंट्रोल से पुल को हटा दिया जा रहा था। इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026