परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा तथा गले मिल होली की बधाई दी गई तथा होली को आपसी सौहार्द के बीच मनाने की अपील की गई। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर और रेवतीथ आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जनरल फिजिशियन डा. रुपेश चंद्र सिंह की देखरेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक, जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संघ नेता चंद्रभूषण सिंह, डा. निजाम हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश रंजन मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह, कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह, डा. मो. मोहम्मद दानिश समेत स्वास्थ्यकर्मी व काफी संख्या में लोगों भाग लिया। इस दौरान एकय-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी गई।
वहीं हुसैनगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे द्वारा अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख आसिया खातून, डीसीएलआर शहबाज खान, पीजीआरओ अभिषेक चंदन, सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, गोपालपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इमाम जाकिर, उप मुख्य पार्षद फहद अहमद अंसारी आदि उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित खुदीदास महाराज मठ में सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव समारोह व रामनवमी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी गई। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…