परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सारण स्नातक चुनाव को लेकर शनिवार को आब्जर्वर सह समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा ने दारौंदा प्रखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव संबंधित सभी अभिलेख व तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सारण स्नातक क्षेत्र के निर्वाचन के लिए प्रखंड कार्यालय को 74 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अंचल कार्यालय में शिक्षक मतदान केंद्र संख्या 74 बनाया गया है।
कुल सारण स्नातक चुनाव को ले कुल मतदाता 1361 हैं जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मात्र 92 मतदाता हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पर सभी सुविधाएं रखने, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, बढ़िया माहौल में शांति पूर्वक मतदान 31 मार्च को कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस मौके पर सीओ दीनानाथ कुमार समेत अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…