परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन धोबही टोला स्थित तीन झोपड़ीनुमा घर में शनिवार की दोपहर आग लगने 30 हजार नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय भी झुलस गई है। घटना के संबंध में पीड़ित हरि बिन, सुरेंद्र बिन, जानकी देवी बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार को सिसवन स्थित दियरा में मजदूरी करने गए थे। तभी दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई है।
घटना की सूचना मिलते ही हम सभी घर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। जब तक घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आगजनी में घर में रखे एक पलंग, दो चौकी, कपड़ा, अनाज व घरेलू सामान सहित 30 हजार रुपये नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जल गई है। साथ ही दरवाजे पर बंधी एक गाय भी बुरी तरीके से झुलस गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…