दारौंदा: सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से बढ़ता है आत्मविश्वास : आचार्य कामता मिश्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के भाऊ छपरा में महंत बद्रीनाथ महाराज की देखरेख में चल रहे 11 दिवसीय शिवलिंग प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। इस मौके पर महायज्ञ आचार्य कामता मिश्र ने बताया कि सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा ईश्वर सभी का कल्याण करते हैं। भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मानव जाति ही नहीं सभी देवताओं के लिए भी भगवान शंकर अति प्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु के शरण में जाने पर सभी संकट दूर हो जाते हैं। माता-पिता से भी ऊंचा स्थान गुरु का है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी अयोध्या के राजा दशरथ को भी संतान प्राप्ति हेतु अपने गुरु के शरण में जाना पड़ा। आशीर्वाद मिलने के बाद उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। इस मौके पर शैलेश सिंह, अभिषेक सिंह, सुरेश सिंह, गुड्डू सिंह, कविंद्र सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026