परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत में सुविधाएं नदारद है। महाराजगंज नगर पंचायत बनने के बाद भी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोग विभिन्न समस्या से जूझ रहे हैं। सभी वार्डों में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। मोहल्ले में नाले का सफाई नहीं होने नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जगह-जगह गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार शहर के चेतना पुरानी, बैंक चौक सहित अनेक मोहल्ले में नाले के पानी जमा रहा है।
इसके अलावा कई मोहल्ले में पीसीसी सड़क तक नहीं बना है। वार्ड संख्या में 13, 14 में लगता ही नहीं है कि यहां विकास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ बहुत से लाभुकों को नहीं मिल पाया है। साथ ही मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ रहता है। साथ ही वार्ड अधिकांश लोगों को शौचालय का लाभ नहीं पाया है। इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करने के बावजूद आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…