दारौंदा: राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में कोल्हुआं के छह छात्रों ने लहराया परचम

दारौंदा प्रखंड के कोल्हुआं राजकीय मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 2023 में इस बार भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर की यह परीक्षा 22 जनवरी 2023 को हुई थी। शिक्षिका सुनीता कुमारी ने बताया कि विद्यालय के इस बार भी छह बच्चे क्रमश: सनी कुमार, गुनगुन कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिंस कुमार, खुशी कुमारी और अंजली कुमारी ने सफलता प्राप्त की है। इसमें सनी कुमार ने सर्वाधिक 112 अंक प्राप्त किया है। इन छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार सहित ग्रामीणों में काफी खुशी है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमितेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह बच्चों की प्रतिभा है जिसे सभी अध्यापकों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया गया है।

ज्ञात हो कि राजकीय मध्य विद्यालय कोल्हुआं नवाचार और उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जिले ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर भी अपना स्थान रखता है। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार तिवारी, सुनीता देवी, जितेंद्र साह, धीरेंद्र राम, अवधेश कुमार यादव आदि खुशी व्यक्त करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञात हो कि इस परीक्षा में कक्षा आठ के बच्चे भाग लेते हैं। इसमें उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए अगले चार वर्षों तक केंद्र सरकार द्वारा 12000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपने मेधा में निखार ला सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026