परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में सोमवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली और बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए गए। शोभा यात्रा को मुखिया ई. ओमप्रकाश यादव एवं उपमुखिया गुलाब चंद्र बैठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में काफी संख्या में गांव की महिलाएं, बूढ़े, बच्चे ट्रैक्टर ट्राली, आटो में सवार हो गांवों का भ्रमण किए।
शोभा यात्रा कचनार के सूर्य मंदिर से निकला आरंभ होकर सिमसिमिया, भागर, सिसवन होते हुए चैनपुर पहुंची जहां डा. आंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बाबा साहब के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर विजय साह, कमलेश साह, विशाल साह, राजकिशोर राम, हरेराम राम, हैदर मियां, जहुर साई समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…