✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चिंतानपुर में मंगलवार को उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में आरक्षी अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार की शाम दारौंदा पहुंच मामले की जांच की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए लूट मामले में सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच करने का दिशा-निर्देश दिया।
एसपी ने गश्ती दल की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने, लगातार वाहन चेकिंग करने, इस घटना में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने का दिशा-निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…