✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना का खाली बोरा को बिक्री कर दो दिनों में राशि जमा करने का दिशा-निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना समिति के प्रभारी उप निदेशक बालेश्वर प्रसाद यादव ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) को पत्र भेजकर कहा है कि खाद्यान्न के खाली बैग को बेचकर सरकारी राजस्व प्राप्त करें।
लेखापरीक्षक महालेखाकार द्वारा जांच के क्रम में जिले के विद्यालयों में खाद्यान्न के खाली बैग की राशि नहीं मिलने से राजस्व की हानि हो रही है जिसे बेचकर सरकारी राजस्व प्राप्त नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इस संबंध में कई जिला से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने मार्गदर्शन की मांग की थी। उन्होंने खाली बैग को बेचने के लिए (10) का मूल्य निर्धारित किया है और इस राशि को मध्याह्न भोजन योजना के रोकड़ बही में अंकित करने का निर्देश दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…