✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा- पचरुखी रेल खंड के बीच धनौती गांव के समीप बुधवार को ट्रेन से गिरने से एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के साधपुर निवासी जयकिशोर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र है। बताया जाता है कि वह सिवान से महाराजगंज सवारी गाड़ी ट्रेन से घर लौट रहा था तभी धनौती गांव के समीप रेलवे फाटक संख्या 79 के समीप अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर हाेने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए हैं। बताया जाता है कि सिर में गहरे जख्म का निशान है। वह दो बहनों में इकलौता भाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…