✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत एवं नव निर्मित गोपालपुर नगर पंचायत सहित कुल 16 पंचायत को कागजों में तो ओडीएफ घोषित कर दिया गया है लेकिन धरातल पर समस्याओं में कोई खास कमी नहीं दिखाई दे रही है। इसके रोकथाम के लिए गांव में स्वच्छता ग्राहियों की बहाली की गई है। बावजूद इसके अभी तक इसपर रोक नहीं लग पाई है। आज भी सड़क और नहर के किनारे बसे गांव के अनगिनत लोग सुबह- शाम शौच करते देखे जा सकते हैं।
जबकि सरकार द्वारा 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा के बाद भी लोग निरुत्साहित हैं। क्षेत्र में बहुत कम ही अनुपात में सरकार द्वारा बनाए गए शौचालय देखे जाते हैं। उसमें भी नए मानक के अनुसार दो सेफ्टी टैंक वाला शौचालय तो और भी बहुत कम है। ओडीएफ की सच्चाई बरसात के दिनों में अक्सर देखी जा सकती है। ब्लाक कोआर्डिनेटर रजनीश कुमार ने भी सभी पंचायतों को ओडीएफ होने की पुष्टि की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…