दारौंदा: लैंगिक हिंसा के विरुद्ध छात्रों ने निकाली रैली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी कला स्थित माध्यमिक विद्यालय छात्रों ने बुधवार को लैंगिंग हिंसा के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, हरेंद्र गिरि, कामता मांझी आदि के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बच्चों ने रैल निकाल लैंगिक हिंसा के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे हिंसा के प्रति जागरूक हो रही हैं।

हिंसा की शिकार महिलाओं का आंकड़ा बताता है कि वह अपनी प्रतिष्ठा, शर्म, मौन, चुप्पी आदि की वजह से हिंसा की रिर्पोटिंग नहीं कर पाती हैं। इसको लेकर महिलाओं को जागरूक होना होगा। इसके इसके लिए कानून बने हैं, कई योजनाएं संचालित हैं, इसकी मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार 10 दिसंबर तक लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय महिला जागरुकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कड़ी में लोगों को रैली निकाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024