परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी परमात्मा पासी की पत्नी मीना देवी ने 2017 में सीजेएम न्यायालय में आवेदन देेकर गांव के ही सात लोगों पर मारपीट करने, एक लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा मुकदमा करने पर जमीन कब्जा करने एवं जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को थाने में प्राथमिकी की गई है। इसमें संतोष साह, लाधु साह, विजय साह,अजय साह, शंभू, साह, राकेश साह एवं लालबाबू साह समेत सात लोगों को आरोपित किया है।
उसने आरोप लगाया था कि 29 अगस्त 2017 की शाम अपने घर के पास खड़ी थी। इसी बीच आरोपित संतोष साह, लाधु साह, विजय साह, अजय साह, शंभू साह, राकेश साह एवं लालबाबू साह बदनीयती और साजिश के तहत आए और जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान मुझे बचाने आई मेरी पुत्री को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की तथा मुकदमा करने पर जान से मारने तथा जबरन जमीन कब्जा करने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…