परवेज अख्तर/सिवान: बिहार कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम 2022-23 को लेकर जिला मुख्यालय स्थित वीएम उच्च विद्यालय में पांच जनवरी को नोडल शिक्षकों की बैठक की जाएगी। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर सिवान जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर तीन पालियों में बैठक आयोजित होगी। प्रथम पाली में नौतन, आंदर, सिसवन, दरौली, महाराजगंज एवं रघुनाथपुर के नोडल शिक्षक शामिल होेंगे।
वहीं दूसरी पाली में लकड़ी नवीगंज, भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गुठनी, गोरेयाकोठी एवं दारौंदा के नोडल शिक्षकों तथा तीसरी पानी में सिवान सदर, पचरुखी, बड़हरिया, हुसैनगंज, जीरादेई, हसनपुरा एवं मैरवा के नोडल शिक्षकों शामिल होंगे। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि इस बैठक में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय के पूर्व से चयनित बिहार कैरियर गाइडेंस से संबंधित नोडल शिक्षक शामिल होंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…