✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामजी छपरा गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्वजनों के चीत्कार से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान शिव प्रकाश साह के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुड्डू कुमार अपने घर के छत पर सोया हुआ था।
मंगलवार की अल सुबह हल्की वर्षा शुरू होने पर घर में जाकर बिस्तर पर लेट कर बिजली पंखे का स्विच आन किया। इसी दौरान उसे करंट लग गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। बाद में स्वजनों ने बिस्तर पर गुड्डू को मृत पाया। उसके बाद स्वजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाद में स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसका दाह संस्कार कर दिया। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…