हुसैनगंज: पुरानी रंजिश को ले बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल, सात के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 89 पर अरंडा पेट्रोल पंप के 100 मीटर उत्तर सोमवार की देर रात करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घायल के जेब से दो हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र से सहुली टोले फलदुधिया निवासी रमाशंकर यादव के रूप में हुई है। इस मामले में घायल रमाशंकर यादव ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों को आरोपित किया गया है। घायल रमाशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रजनपुरा से घर वापस लौट रहा था।

इसी बीच एसएच 89 पर अरंडा पेट्रोल पंप के 100 मीटर उत्तर गांव के अरशुराम यादव, लालू यादव, रतन यादव, सतन यादव, गुड्डू यादव, सुनील यादव एवं सतीश यादव ने घेरकर मुझ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से मैं वहीं गिर पड़ा। उक्त लोगों ने मुझे मृत समझ मेरे जेब से दो हजार रुपये निकाल कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने मुझे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां मेरी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिया है। इस संंबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित का उन लोगों से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में घायल के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024