✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण के नि:शुल्क वितरण के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संबंधित जारी पत्र के मुताबिक सिवान सदर एवं जीरादेई प्रखंड मुख्यालय में एक जून को शिविर लगेगा।
वहीं दो जून को पचरुखी एवं दारौंदा प्रखंड मुख्यालय, तीन जून को नौतन एवं मैरवा प्रखंड मुख्यालय, चार जून को गुठनी एवं दरौली प्रखंड मुख्यालय, पांच जून को रघुनाथपुर एवं सिसवन प्रखंड मुख्यालय, छह जून को आंदर एवं हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर शिविर में आना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…