परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा राय मार्केट स्थित स्टार ऑटो सर्विस सेंटर में शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान का ताला काटकर एवं शटर तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चुरा लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज के तेवथा निवासी तैय्यब अली ने दरौंदा राय मार्केट में स्टार ऑटो सर्विस सेंटर की दुकान चलाते हैं. शनिवार की सुबह करीब 6 बजे के आसपास लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार तैय्यब अली को दिया कि आपका दुकान खुला हुआ है. तुरंत दुकानदार तैय्यब अली दुकान पंहुचे.
दुकान में ताला तोड़ कर मोबिल की 13 पेटी, जिसकी कीमत करीब एक लाख से अधिक की है. 13 मोटरसाइकिल का टायर, क्लच प्लेट, कीमती मोटरसाइकिल का समान की चोरी हो गई है. चोरों द्वारा दुकान के तोड़े हुए ताले पीछे गढ़े में फेंका हुआ मिला. ग्रामीणों ने बताया कि 11 बजे तक स्थानीय चौकीदार पहरेदारी कर रहा था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया. इस संबंध में दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि इस चोरी मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…