पचरुखी: सीएसपी कर्मी से लूट मामले में पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

जीबी नगर थाना के चौकी हसन गांव निवासी कर्मी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी सीएसपी कर्मी से साढ़े छह लाख लूट मामले में पीड़ित जीबी नगर थाना के चौकी हसन गांव निवासी इंद्रजीत कुमार यादव ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस को दिये आवेदन में कर्मी ने कहा है कि दीनदयालपुर स्थित सुनील कुमार केसरी के एसबीआई सीएसपी पर कार्य करता हूं. 10 जून को एसबीआई शाखा तरवारा मोड से 6 लाख 90 हजार रुपया उठाकर शाम करीब 4:45 बजे आरबीओ ऑफिस में फार्म जमा करने चला गया था. रुपए को काला बैग के अंदर रखा था. फार्म जमा कर दीनदायालपुर के लिए अपने बाइक से चला था.

करीब छह बजे शाम जैसे ही बड़कागाव चंवर छठी मैया के पास पहुंचा, कि पीछे से लाल रंग की आपाची बाइक सवार दो व्यक्ति आए और मुझे रुकने का इशारा करने लगे. मोबाइल की मांग करने लगे. मैं अपना बाइक रोककर अपना मोबाइल दिखाया तो वे लोग मेरा मोबाइल छीनकर फेंक दिए. बोले कि बैग के अंदर रखा मोबाइल निकालो. इसी बीच मेरे पीठ पर रखे बैग से चैन खोलकर 6 लाख 50 हजार रुपया निकाल लिए. पैसे को एक काला गमछा में बांधकर जीबी नगर की तरफ चल दिए. तब मैं निजामपुर जाकर अपने परिचित कविंद्र सिंह को बताया. थाना प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही बादमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026