दारौंदा: घर से नकद समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पश्चिमी हड़सर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से नकद समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पश्चिमी हड़सर निवासी रामानंद साह के परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। इस दौरान देर रात्रि चोर बांस के सहारे आंगन में उतर गए।। जिस कमरे में स्वजन सोए थे चोरों ने उस कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद बारी-बारी सभी कमरे खोलकर उसमें रखे अलमीरा एवं बक्सा तोड़कर सामान की चोरी कर ली। स्वजनों ने बताया कि चोर बक्सा, गोदरेज, अलमीरा तोड़ कर उसमें रखे 1.70 लाख रुपये नकद, बर्तन, आभूषण समेत करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।

चोरी की घटना की जानकारी सुबह में करीब चार बजे हुई जब स्वजनों की नींद खुली तो देखा कि सभी कमरे खुले हुए थे और घर में सामान यत्र-तत्र बिखरा हुआ था। जब अलमीरा व बक्सा की जांच की गई तो उसमें रखे 1.70 लाख नकद, मंगलसूत्र, अंगूठी, आभूषण समेत करीब पांच लाख के सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद स्वजन एवं आसपास के लोगों में भय का माहौल देखा गया। गृहस्वामी द्वारा घटना की सूचना थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकानाें पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024