दारौंदा: घर से नकद समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ कर 10 हजार रुपये नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृह मालिक ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कमसड़ा निवासी शिवनाथ महतो के पुत्र जगदेव महतो ने बताया कि 20 दिन पूर्व मेरी तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण इलाज कराने के लिए दिल्ली चला गया।

गुरुवार की दोपहर में दिल्ली से घर लौटा तो घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ टूटा हुआ था। जब कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि गोदरेज की अलमीरा, बक्सा, अटैची टूटा हुआ है तथा उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, आभूषण, बर्तन समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति गायब है। घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। इस घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण भी आश्चर्य में पड़ गए। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026