परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर सीओ रणधीर कुमार ने गुरुवार बड़कागांव पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाह टोला बलहां, बड़कागांव पैक्स, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़कंप देखा गया । राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाह टोला बलहा में कड़ाके की ठंड के बीच भी 300 में 200 से अधिक बच्चों की उपस्थिति थी, वहीं आठ शिक्षकों में सात शिक्षक उपस्थित थे। सीओ ने बताया कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, मुकेश कुमार, प्रियंका कुमारी, मनोज राम, श्रुति कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थे जबकि एक शिक्षिका शबनम खातून अवकाश पर थीं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 37 के निरीक्षण के दौरान मात्र 13 बच्चे उपस्थित पाए गए।
उन्होंने बताया कि यह केंद्र भाड़े के एस्बेस्टस के शेड में संचालित हो रहे हैं जो सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है। बड़कागांव पैक्स की जांच के दौरान सात लाट धान क्रय के लक्ष्य के विरुद्ध में मात्र दो लाट धान क्रय किए जाने की बात बताई। वहीं दूसरी ओर बीडीओ डा. कुंदन ने बनसोही पंचायत भवन में तैनात कार्यपालक सहायक पर स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा कार्य संपादन के लिए पैसा लेने तथा नियमित नहीं आने की शिकायत पर जांच पड़ताल की तथा शिकायत के आलोक में कार्यपालक सहायक राकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान बीडीओ ने कई योजनाओं की जांच भी की। बीडीओ ने बताया कि पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता जयकिशोर सिंह को उचित दर पर सही वजन के साथ सभी उपभोक्ताओं को सामान देने की हिदायत दी गई है। उन्होंने पंचायत के नल जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की भी जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…