परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य सड़क पर लीला साह के पोखरा स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक में कुछ बदमाशों ने प्रवेश कर देसी कट्टा दिखाकर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली निवासी डा. के के कुशवाहा ने थाने में आवेदन कार्रवाई की मांग की है।
उसने आरोप लगाया है कि शनिवार को मैं अपने क्लीनिक में मरीज देख रहा था। तभी बाइक सवार तीन-चार बदमाश ने मेरे क्लीनिक में प्रवेश कर देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…