परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर के खाड़ी बाजार में शुक्रवार की शाम आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में महाराजगंज थाना क्षेत्र के लाला टोला निवासी लालबाबू मांझी के पुत्र सोनू मांझी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई है। इस मामले में घायल की मां ने पन्ना देवी ने थाना में आवेदन देकर रौजा गौर निवासी मुन्ना महतो सहित 13 लोगों को आरोपित किया है।
उसने आरेाप लगाया है कि मेरा पुत्र सोनू मांझी शुक्रार को ट्रैक्टर से सामान लेकर रौजा गौर खाड़ी बाजार आया था तभी पूर्व की दुश्मनी को लेकर उक्त लोगों ने हरवा-हथियार से लैस होकर मेरे पुत्र के साथ मारपीट की तथा उसे मृत समझ झाड़ी में फेंक दिया। इस मामले में आरोपित मुन्ना महतो ने आरोप को निराधार बताया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर घायल की मां द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…