दारौंदा: मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बावजूद चालू नहीं हो सका नलकूप

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सरकार की हर खेत मेें जल एवं जनजीवन हरियाली को लेकर सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा बार- बार विकास करने का संकल्प को दोहराया जाता है, लेकिन दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंचायत में स्थित नलकूप 2007 सेे अब तक चालू करना एक चुनौती बना हुआ है। किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या नलकूप को चालू कराने को लेकर है। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर पंचायत स्तर तक शुरू करने की मांग उठ चुकी है। इसके बावजूद अभी भी नलकूप चालू नहीं हुआ। इस नलकूप को शुरू कराने के लिए ग्रामीण पदाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को पत्र देकर गुहार लगा चुके हैं।

नलजल योजना का लाभ सही ढंग से आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। ग्रामीण मनोज कुमार, सुधांशु कुमार, वीरेंद्र राम, संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार, स्वामी नाथ पंडित आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक चक्कर लगाते-लगते किसान थक चुके है, किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। किसान थक- हारकर अब सिंचाई के लिए अधिक रुपये खर्च करने के लिए विवश हैं। हाल में ही नलकूप भवन को पेंटिंग एवं साफ सफाई होने से किसानों को थोड़ी उम्मीद जगी थी कि अब नलकूप शुरू हो जाएगा, लेकिन यहां ना तो मोटर लगा और ना ही बिजली कनेक्शन लगा, जिससे किसानों को निराश ही हाथ लगी। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रम मांझी ने बताया कि नलकूप चालू कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेजी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026