हुसैनगंज: कोरिया से लौट गांव को स्वच्छ व ग्रामीणों को स्वस्थ बनाने की मुहिम छेड़ा प्रो. अमिताभ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस निवासी पर्यावरण प्रेमी प्रोफेसर अमिताभ केशव जो बचपन से पटना, दिल्ली और विदेशों में रहकर शिक्षा ग्रहण किए। अब वे अपने पैतृक गांव हरिहांस में रहकर निरोगी जीवन एवं स्वच्छता अभियान के तहत गांव एवं दाहा नदी को स्वच्छ करने का संकल्प लिया है। उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं ग्रामीणों के स्वस्थ जीवन के लिए अपने गांव हरिहांस से अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने हरिहांस स्थित राम जानकी मंदिर में ग्रामीणों को आमंत्रित किया एवं उन्होंने निरोगी जीवन बिताने के लिए योगाभ्यास के साथ अन्य गुर बताए। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रो. अमिताभ केशव भारत के साथ जुड़कर कार्य कर रही संस्था इंडियन एनवायरनमेंटल सोशल गवर्नेंस कंसलटेंसी के हरिहांस ब्रांच आफिस के प्रधान हैं।

वे पूर्व में कोरिया के क्योंग यूनिवर्सिटी में लाइफस्टाइल डिजाइनर के तौर पर योगदान दे चुके हैं। वर्तमान में यीशु और बुद्ध के जीवन पर रिसर्च भी कर रहे हैं। यह प्रेरणा उनको पिता के बीमार होने के दौरान कोरिया से भारत आने पर मिली तब उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ करने का संकल्प लिया था। उनका मकसद दाहा नदी जैसी जीवनदाई जलस्रोत को साफ सुथरा करने, परिवेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने एवं साफ सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का है। इसके लिए वे अपने गांव में घर- घर जाकर ग्रामीणों से उनके साथ अभियान से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 30 ग्रामीण इस अभियान से जुड़े और शिविर में उपस्थित रहे। अब ग्रामीणों की धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। इसके बाद दूसरे गांव के लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू होगा और एक-एक कर सभी जगह के ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026