परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध मठिया के समीप से मंगलवार को शाम स्थानीय थाने की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों के पास से आठ हजार रुपये, एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी धीरज कुमार एवं दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर निवासी अजय कुमार पासवान के रूप में हुई है। इस मामले में अनि मंटू कुमार के बयान पर आर्म्स एक्ट मामले में थाना में प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से डिब्बी गांव के समीप जीविका दीदियों से लूटी गई आठ हजार रुपये बरामद किया गया है। पूछताछ में युवकों ने जीविका दीदी से लूट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।
उन्होंने बताया कि मांझी-बरौली मुख्य पथ पर डिब्बी गांव के समीप 21 सितंबर की शाम पंकज जीविका स्वयं सहायता समूह डिब्बी से दो लाख की लूट हुई थी। इस मामले में डिब्बी के पंकज जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव उषा देवी ने दारौंदा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई थी। आवेदन में कहा था कि महाराजगंज भारतीय स्टेट बैंक से ऋण वितरण करने के लिए दो लाख रुपये की निकासी कर घर आने के दौरान डिब्बी गांव के समीप एक बाइक पर सवार युवक काला बैग छीन लिए कर महाराजगंज की ओर फरार हो गए थे। उक्त बैग में दो लाख रुपये था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल दोनों बदमाशों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है। लूट मामले में रिमांड पर लेकर जीविका के साथ हुई लूट मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…