परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली स्थित एक बगीचे में मंगलवार की देर शाम एसडीपीओ फिरोज आलम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 43 कार्टन देसी व विदेशी शराब जब्त किया। इस मामले में एडीपीओ के आदेश पर आंदर थाने में भरौली पंचायत सह मुखिया संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मुखिया पुत्र रोहित कुमार सिंह एवं भरौली निवासी धीरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। वहीं शराब बरामदगी के बाद तीनों लोग फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने भरौली गांव से तीन कार्टन शराब के साथ गांव के महेंद्र बिंद को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…