दारौंदा: आपसी विवाद में चाचा-भतीजा को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप चार नवंबर को कुछ लोगों ने आपसी विवाद को लेकर चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दाेनों घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में घायल जितेंद्र कुमार पंडित के फर्द बयान पर थाना में प्राथमिकी की गई है। उसने आरोप लगाया है कि चार नवंबर की शाम महाराजगंज बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में राजू कुमार के घर के सामने खड़े लाठी डंडे एवं हथियार से लैस उसी गांव के अनिल कुमार यादव, राकेश यादव एवं विवेक यादव समेत पांच अज्ञात लोगों ने मुझ पर हमला बोल दिया।

वे सभी लोग मुझे जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं बेहोश होकर गिर गया उसके बावजूद वे सभी लाठी-डंडे से प्रहार करते थे। इसकी जानकारी मिलते ही मेरे चाचा रामपुकार पंडित वहां पहुंच बीच बचाव करने लगे। इस दौरान उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने हमल दोनों चाचा-भतीजा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026